Blog

थाना फेस 2 नोएडा पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित 25000 रूपये का ईनामिया अभियुक्त 16 वर्ष बाद गिरफ्तार

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

 

*घटना/कार्यवाही का विवरण-*
थाना फेस 2 पर पंजीकृत मु0अ0सं0 652/2008 धारा 302 भादवि मे दिंनाक 5.12.2008 को अपनी पत्नी के अवैध सम्बन्धो के शक में प्रेशर कुकर सिर पर मारकर व उसका गला दबाकर हत्या कर देने के सम्बन्ध में वर्ष 2008 से फरार चल रहे अभियुक्त संजय जो भेष बदलकर विभिन्न राज्यो में अपने आपको छुपाये हुये था, जिस पर 25000/- रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। थाना फेस 2,पुलिस टीम द्वारा 16 वर्षाे से लगातार फरार चल रहे अभियुक्त संजय पुत्र रामस्वरूप कुर्मी नि0 ग्राम मरी, थाना बेन, जिला नालन्दा, बिहार उम्र 55 वर्ष को अथक प्रयासो के बाद दिंनाक 15.07.2024 को थाना बी डिविजन, जिला अमृतसर पंजाब से गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button