Blog
थाना फेस-2 नोएडा पुलिस द्वारा एनसीआर क्षेत्र में मोबाइल एप्पलीकेशन के माध्यम से भोले-भाले लोगो से एप्लीकेशन डाउनलोड कराकर एवं उनको बुलाकर उनकी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उनसे पैसे लेने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल व घटना में प्रयुक्त 02 मोबाइल फोन बरामद।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर
*घटना का विवरणः*
थाना फेस-2 पर वादी द्वारा अभियुक्त किशोर व दीपक के विरूद्ध वादी का अश्लील वीडियो बनाकर 30,000 रूपये व सोने का हार मांगने व न देने पर वादी को जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 421/2024 धारा 308(4) बीएनएस पंजीकृत कराया गया था। घटना के बाद से अभियुक्त किशोर व दीपक फरार चल रहे थे जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया था।









