लोकतंत्र के महापर्व में 26 अप्रैल 2024 को होने वाले मतदान में सभी मतदाता बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर अपने मतदान का प्रयोग करें, इसके लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत जनपद के मतदाताओं किया जा रहा है जागरूक
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर
*गौतम बुद्ध नगर 19 अप्रैल 2024*
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी गौतम बुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर स्वीप कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह, सहायक प्रभारी अधिकारी/जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र बहादुर सिंह के मार्गदर्शन में स्वीप सदस्यों द्वारा जनपद में वृहद स्तर पर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है ताकि लोकतंत्र के महापर्व में 26 अप्रैल 2024 को होने वाले मतदान में सभी मतदाता बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर अपने मतदान का प्रयोग करें।

मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप टीम द्वारा आज जीएनआईओटी इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज ग्रेटर नोएडा(GIMS) में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में स्वीप टीम से अर्चना शिरोमणि, इंदु गुर्जर, रति गुप्ता, महेश सिंह, धीरज कुमारी, बबीता यादव व ममता शर्मा के आलावा इंस्टीट्यूट के कम्प्यूटर साइंस डिपार्टमेंट के एचओडी अरुण कुमार सिंह, अन्य स्टाफ व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। स्वीप टीम द्वारा
बताया गया कि सभी लोकतंत्र में भागीदारी हेतु 26 अप्रैल को वोट अवश्य डालें और अपने माता-पिता, परिवारजन व पड़ोसियों को मतदान केंद्र जाकर वोट डालने के लिए प्रेरित करें।सभी छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ अपने विचार रखे व मतदाता की शपथ ली कि सभी मतदान आवश्य करेंगे। मतदाता शपथ के उपरांत मतदाता जागरूक स्टिकर चस्पा किये गये।
स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत स्वीप कोऑर्डिनेटर शालिनी द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज सेक्टर 12, राजकीय हाई स्कूल सलेमपुर, राजकीय हाई स्कूल छिजारसी, सेंफोर्ड वर्ल्ड स्कूल, दयानंद विद्या मंदिर, सनराइज, जीसस एंड मैरी, शोभाराम शर्मा, सुनहरी लाल बालमुकुंद इंटर कॉलेज आदि विद्यालयों में मतदाता जागरूकता संबंधी अनेक गतिविधियों का आयोजन किया, जिसमें रंगोली, मेहंदी, मानव श्रृंखला, लोक नृत्य एवं मतदाता शपथ आदि शामिल रहे।
“सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो के संदेश के साथ स्वीप सदस्य महेश कुमार, जगवीर शर्मा, ललित त्यागी द्वारा ग्राम दुजाना विधान सभा दादरी में ग्रामीणों को 26/4/2024 को होने वाले मतदान में ज्यादा से ज्यादा प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया गया।
सौजन्य से सूचना विभाग गौतम बुद्ध नगर।









