लुहारली टोल प्लाजा पर ट्रक चालकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दादरी लुहारली टोल प्लाजा पर ट्रक चालकों के लिए एक स्वास्थ्य जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह शिविर शारदा हॉस्पिटल तथा MAERSK के सहयोग से संपन्न हुआ।

इस शिविर में लगभग 70–80 ट्रक चालकों ने भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में निम्नलिखित जांच एवं परामर्श सेवाएं प्रदान की गईं—नेत्र जांच दंत जांच

रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) जांच
रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) जांच
सामान्य चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य परामर्श दी गई
टोल प्लाजा लुहारली के वरिष्ठ प्रबंधक बजरंग सैनी ने बताया की

इस शिविर का ट्रक चालकों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था। शिविर के सफल आयोजन में सभी सहयोगी संस्थाओं एवं चिकित्सा दल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

शिविर के सफल आयोजन में टोल संचालन कंपनी के परियोजना प्रबंधक विनीत सिंह, टोल प्रबंधक उत्तम सिंह, रजनीकांत

एवं सोमवीर सिंह ने सुविधा का लाभ उठाने वाले ड्राइवर भाइयो का धन्यवाद भी किया।









