एनटीपीसी दादरी में IRSM उत्तरी क्षेत्र वॉलीबॉल प्रतियोगिता–2026 का सफल समापन
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

एनटीपीसी दादरी के महाराणा प्रताप स्टेडियम में आयोजित IRSM उत्तरी क्षेत्र वॉलीबॉल प्रतियोगिता–2026 का सफल एवं उत्साहपूर्ण समापन हुआ। समापन समारोह में अभय कुमार मिश्र, मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख (एनटीपीसी दादरी), संजय कुमार, महाप्रबंधक (ओ एंड एम), डॉ. बी. के. बेहेरा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा सरोज कुमार, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) के संग विभिन्न विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन भी उपस्थित रहे।

फाइनल मुकाबले में टांडा वॉलीबॉल टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सिंगरौली स्पार्टन्स पर विजय प्राप्त कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
चार दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में खेल भावना, टीमवर्क और उत्साह का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। कुल मिलाकर, IRSM उत्तरी क्षेत्र वॉलीबॉल प्रतियोगिता–2026 एनटीपीसी दादरी में एक सफल, ऊर्जावान और स्मरणीय खेल आयोजन के रूप में संपन्न हुई।









