दादरी , रेलवे रोड स्थित होली चाइल्ड एकेडमी में आज कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

विज्ञान प्रदर्शनी में इकोसिस्टम, एनवायरनमेंट संबंधित जानकारियां, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, सोलर सिस्टम , लूनर एक्लिप्स, सोलर एक्लिप्स, मानव आंख संरचना, मानव कान संरचना , मानव हृदय संरचना और किडनी संरचना को विस्तार पूर्वक समझाते हुए

सुन्दर प्रदर्शन किया, साथ ही प्रकाश संश्लेषण , वाटर साइकिल , मैग्नेट थ्योरी, मल्टीपल रिफ्लेक्शन पर आधारित पेरिस्कोप, पिनहोल कैमरा, वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण व मृदा प्रदूषण के कारण व उनकी रोकथाम के उपाय विस्तार पूर्वक समझाते हुए सुन्दर मॉडल बनाए। हाइड्रॉलिक लिफ्ट, हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट एंड विंडमिल का भी शानदार प्रदर्शन किया ।

इस प्रदर्शनी में कक्षा 6 से अंशिका वर्मा ,अवनी सेन , दक्ष कुमार , दीपांशु, गर्वित बंसल, इल्मा शाहिद , इंसा सैफी , महीन तानिया एवं वंशिका वर्मा ने सुंदर प्रदर्शन किया,
कक्षा 7 से अनुष्का गौतम, दिव्यांश भाटिया, जिज्ञासा, लव्या , मनस्वी चौहान , मिस्टी सेन , मुकुंद सेन , रूद्र, सानिध्य शर्मा, शान मलिक, तनवी शर्मा और विहान ने सुंदर मॉडल प्रस्तुत किए।

कक्षा 8 से अनन्या गर्गस्य, अर्पिता सेन, चैतन्य बजेली, दीपिका वत्स, दिशा शर्मा , दिशांत भाटिया, पर्व कुलश्रेष्ठ , रुद्राक्ष , सजल गर्गस, सदान , सुहान तनिष वत्स और विभोर गर्गस ने सुंदर मॉडल प्रस्तुत किए।
विद्यालय में विज्ञान के अध्यापक एवं प्रबंध समिति सदस्य श्रीमान नरेंद्र कुमार शर्मा जी ने बताया कि विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत से स्वयं इन मॉडल्स को बनाया है , इन्हें बनाने का कारण है बच्चों में विज्ञान विषय के प्रति रोचकता बढ़ाना । वर्किंग मॉडल बनाने से बच्चों में उस विषय एवं टॉपिक को समझना भी आसान हो जाता है। इन्होंने सभी बच्चों को विभिन्न टॉपिक्स समझाकर इतने सुंदर मॉडल बनाने में मदद की जिससे बहुत अच्छे मॉडल प्रस्तुत किए जा सके।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर आर. पी शर्मा जी एवं मैनेजमेंट सदस्य श्रीमान एस. के. सिंह जी द्वारा मॉडल्स का गहन अवलोकन किया गया, डॉ आर पी शर्मा जी ने कहा कि वर्तमान युग विज्ञान का युग है, इसलिए बच्चों में विज्ञान के प्रति रोचकता बढ़ना लाजिमी है, इनके साथ साथ अरुण शर्मा जी, अशोक कुमार जी, विनीता सिंह जी, पूजा गर्ग जी, रेणु कुलश्रेष्ठ जी, हिमानी शर्मा जी , हर्षिता शर्मा जी, श्रीमती रेखा रानी जी, हेमलता सिसोदिया जी, प्रवीण भाटिया जी, अंजू शर्मा जी, निशा शर्मा जी, वंदना जी सहित सभी अध्यापकों ने सभी मॉडल का अवलोकन किया और सभी की भूरि भूरि प्रशंसा की।









