Blog

हिंदू सम्मेलन में शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्रहित पर दिया गया विशेष बल

सुंदरलाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दादरी-दादरी एनटीपीसी खंड उचा अमीरपुर मंडल मे स्थित ठाकुर खम्बीर सिंह हरप्यारी देवी इंटर कॉलेज में आयोजित हिंदू सम्मेलन में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता, संस्कार और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना रहा। सम्मेलन में वक्ताओं ने शिक्षा, चरित्र निर्माण और सामाजिक जागरूकता पर विशेष जोर दिया।

मुख्य वक्ता राजकुमार आर्य (जिला कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गौतमबुद्ध नगर) ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अधिक अंक लाना नहीं है, बल्कि एक सशक्त और संस्कारित नागरिक बनना है। उन्होंने कहा कि जाति अपनी जगह है, परंतु उससे पहले देश की चिंता करना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने युवाओं को नशे और गलत प्रवृत्तियों से दूर रहने की सलाह दी और कहा कि यदि युवा पीढ़ी भटकती है तो राष्ट्र को गंभीर नुकसान हो सकता है। उन्होंने “पंच परिवर्तन” के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया।
प्रधानाचार्य विपिन शिशौदिया ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी देश को कमजोर करने का सबसे आसान तरीका उसकी संस्कृति को समाप्त करना है। इसलिए हमें अपनी संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों की रक्षा करनी चाहिए। सम्मेलन के अध्यक्ष शैतान प्रधान (उचा अमीरपुर) ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए शाखा में नियमित सहभागिता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी आवश्यक है।
कार्यक्रम का सफल संचालन अनिल राणा ने किया। इस अवसर पर ओमवीर आर्य (एडवोकेट), अजय भाटी, राकेश,मा. योगेंद्र जी,मा. अवधेश जी, सुनीता, निशा, सीमा चौहान, गीता जोशी, नवीता, आसमीन, चंचल, निकिता, दिनेश, कुलदीप शर्मा, सुबे नागर, हरकेश आर्य, रूपचंद जी, विजय शिशौदिया, दिलीप सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आभार ज्ञापन के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button