थाना सेक्टर-24 नोएडा पुलिस व नॉरकोटिक्स सैल गौतमबुद्धनगर की संयुक्त टीम द्वारा उडीसा राज्य से अवैध नशीले पदार्थ गाँजे की तस्करी करने वाले दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, कब्जे से कुल 04 किलो ग्राम गाँजा व 300 ग्राम ओजी गाँजा (कीमत लगभग 10 लाख रूपये) व तस्करी करने में प्रयुक्त कार बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर
दिनांक 11/11/2024 को थाना सेक्टर-24 नोएडा पुलिस व नॉरकोटिक्स सैल गौतमबुद्धनगर की संयुक्त टीम द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से थाना सेक्टर 54 टी-पॉइन्ट नोएडा के पास से अवैध गाँजे की तस्करी करने वाले दो अभियुक्त 1.अब्दुल मिशेल पुत्र नूरल हमीद 2.फैजल शाजी पुत्र शाजी को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से कुल 04 किलो गांजा व 300 ग्राम ओजी गांजा(कीमत लगभग 10 लाख रूपये) व घटना में प्रयुक्त कार टाटा टियागो रजि0 नं0 डीएल 2 सी.ए.वाई 2896 बरामद की गयी है।
अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है जो उडीसा राज्य से गांजा लाकर नोएडा, दिल्ली आदि एनसीआर क्षेत्र में तस्करी करके अवैध धन अर्जित करते है।
*अभियुक्तों का विवरणः*
1.अब्दुल मिशेल पुत्र नूरल हमीद निवासी आईसा विकटेल हाउस मूरी बाजीकल पोस्ट-नीरा मारुत, थाना तीरुर, जिला मल्लापुरम केरल वर्तमान पता जे0पी0 कोसमोस, सेक्टर-134, थाना एक्सप्रेस-वे, गौतमबुद्धनगर, उम्र 25 वर्ष।
2.फैजल शाजी पुत्र शाजी निवासी एजाई दातू केरीकोड पोस्ट फोडूपूजा थाना फोडूपूजा जिला ईडुक्की केरल वर्तमान पता लोट्स जिंग सेक्टर-168, नोएडा थाना एक्सप्रेस-वे, गौतमबुद्धनगर, उम्र 22 वर्ष।









