Blog

Shaiffali Public School द्वारा वार्षिकोत्सव “अभ्युदय” का सफल आयोजन अत्यंत उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा एवं सर्वांगीण विकास का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, सृजनात्मकता एवं टीम भावना को दर्शाया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती प्रमिता शर्मा ने

विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए अभिभावकों के निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर श्री नंदकिशोर गर्ग, श्री विनोद गोयल, श्री मनीष गर्ग एवं श्री शिखर गुप्ता भी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती शिल्पा सिंह ने रेलवे रोड शाखा को सफल आयोजन पर बधाई दी।

जारचा की एच.एम. सुश्री लोचन भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।
कार्यक्रम का समापन उज्ज्वल भविष्य की प्रेरणा के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button