Blog

थाना सेक्टर-126 नोएडा पुलिस द्वारा ऑनलाइन डेटिंग एप के माध्यम से धोखाधड़ी/छिनैती करने वाले 04 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से ज्वैलरी व 14,530 रूपये नगद बरामद

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

 

दिनांक 02.04.2026 को थाना सेक्टर-126 नोएडा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से कार्यवाही करते हुए ऑनलाइन डेटिंग एप के माध्यम से व्यक्तियों से धोखाधड़ी/छिनैती करने वाले 04 अभियुक्त 1.सुशांक सिंह पुत्र रामस्वरूप 2.प्रदीप पुत्र लालचंद

3.रोहित कुमार पुत्र मुक्तिनाथ 4.वासु पुत्र विकास कुमार को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तो के कब्जे से 01 डायमंड सलिटेयर नग, 01 सोने की चैन व 14,530 रूपये नगद बरामद हुए है।

अपराध करने का तरीका-

अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है, जो फर्जी आधार कार्ड का प्रयोग कर किराए पर कमरा लेते है तथा अपनी वास्तविक पहचान छुपाते है। इसके उपरांत अभियुक्तगण विभिन्न डेटिंग एप पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर पीड़ित व्यक्तियों से संपर्क स्थापित करते है और उन्हें मिलने के लिए अपने किराए के पते पर बुलाते है। जब पीड़ित, अभियुक्त द्वारा बताए गए पते पर पहुंचता है, तो अभियुक्तगण उसको आपत्तिजनक स्थिति में लेकर आपत्तिजनक फोटो/वीडियो बना लेते है। इसके बाद पीड़ित को उक्त फोटो/वीडियो वायरल करने एवं उसके परिवारजनों को भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते है। अभियुक्तगण द्वारा पीड़ित को डराकर एवं धमकाकर उससे नगद धनराशि वसूल करते है तथा उसके पास मौजूद सोने-चांदी के आभूषण भी छीन लेते है। इस प्रकार अभियुक्तगण संगठित रूप से फर्जी पहचान, चोरी के मोबाइल/सिम कार्ड एवं डेटिंग ऐप का दुरुपयोग कर लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल, जबरन वसूली एवं लूट जैसी गंभीर आपराधिक वारदातों को अंजाम देते है।

Related Articles

Back to top button