Blog

थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा साइबर ठगी कर गोल्ड क्रय करने वाली 01 अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से 2,15,060 रुपये की ज्वैलरी व घटना में प्रयुक्त 01 मोबाइल फोन बरामद

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 19.01.2026 को थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से 01 अभियुक्ता प्रियंका वत्स पत्नी विक्रांत वत्स को सेक्टर-119 नोए़डा के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्ता के कब्जे से 01 सोने की चेन व 01 जोड़ी कानों के टॉप्स जिनकी कीमत 2,15,060 रुपये मय स्टोर बिल व घटना में प्रयुक्त 01 मोबाइल फोन (जिसके कैमरे पर बिंदी लगी हुई) बरामद किया गया है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
पूछताछ के दौरान अभियुक्ता प्रियंका द्वारा बताया गया कि अभियुक्ता और उसका पति विक्रांत मिलकर लोगों को ऑनलाइन HDFC क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा देकर ठगी करते थे। फेसबुक ग्रुप्स/पेज और अलग-अलग खाते बनाकर मोबाइल नंबर प्राप्त कर, प्रियंका कस्टमर से मोबाइल स्क्रीन शेयरिंग के माध्यम से उनकी क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग जानकारी लेकर ऑनलाइन स्टोर्स से गोल्ड ज्वैलरी खरीदवाते और बाद में जाकर उन्हें स्टोर से प्राप्त कर लेते थे। अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि वीडियो कॉल पर चेहरा नहीं दिख सके इसलिए वो उसके फ्रंट कैमरे पर बिंदी लगाए रखती थी।

 

Related Articles

Back to top button