कलेक्ट्रेट सभागार में आबकारी नीति 2026-27 के अंतर्गत द्वितीय चरण की ई-लॉटरी संपन्न
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

गौतमबुद्धनगर 09 अप्रैल, 2026
जिलाधिकारी कार्यालय के सभागार में आबकारी नीति 2026-27 के प्राविधानानुसार प्रथम चरण की ई-लॉटरी के उपरांत अवशेष देशी मदिरा की 01 दुकान, मॉडल शॉप की 04 दुकानें तथा आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार नवसृजित देशी मदिरा की 23 दुकानें एवं कंपोजिट की 02 दुकानों सहित कुल 30 दुकानों का व्यवस्थापन जिला स्तरीय चयन समिति के समक्ष द्वितीय चरण की ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया, जिसके ऑनलाइन आवंटन का लाईव प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कलेक्ट्रेट के सभागार एवं परिसर में किया गया।

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि इस प्रक्रिया के अंतर्गत देशी मदिरा की 24 दुकानों के लिए 3535 आवेदन, कंपोजिट मदिरा की 02 दुकानों के लिए 507 आवेदन तथा मॉडल शॉप की 04 दुकानों के लिए 05 आवेदन प्राप्त हुए। इस प्रकार कुल 4047 आवेदन प्राप्त हुए। ई-लॉटरी में प्राप्त आवेदनों के द्वारा लगभग 28 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
आयोजित ई लॉटरी प्रक्रिया के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार,आबकारी विभाग द्वारा नामित सहायक आबकारी आयुक्त, मोहन मीकिंग आसवनी ,गाजियाबाद श्री रविशंकर ,पुलिस विभाग द्वारा नामित अधिकारी एवं समस्त आबकारी निरीक्षक उपस्थित रहे। समस्त प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता एवं सुचिता के साथ आवेदनों के समक्ष संपन्न किया गया। आज का दिन आबकारी राजस्व की दृष्टि से ऐतिहासिक रहा क्योंकि पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा आवेदन मदिरा दुकानों के लिए जनपद गौतम बुद्ध नगर में ही प्राप्त हुए हैं।









