दादरी : रोटरी क्लब दादरी द्वारा जी टी रोड स्थित मधु मोहन डेंटल क्लीनिक पर दन्त जाँच शिविर का आयोजन किया गया I

दन्त चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ रोहित शर्मा और उनकी टीम ने 38 व्यक्तियों के दांतो की जाँच की तथा उन्हें सलाह तथा उपचार उपलब्ध कराया I

रोटरी क्लब दादरी के अध्यक्ष रो.उमेश शर्मा ने बताया कि खान पान की परिवर्तित शैली से दांतो के रोगों को बढ़ावा मिला है

उन्होंने युवा वर्ग को जंक फ़ूड्स ना खाने और दांतो की उचित देखभाल करने का आह्वान किया I इस मोके पर रोटरी क्लब के सचिव रो. डॉ आर पी शर्मा, रो.दिवाकर

भारद्वाज, रो. डॉ प्रवीन गोयल, रो.विकास, विनय गर्ग, रो.अखिल, सौरभ, डॉ संजीव शर्मा आदि उपस्थित रहे I









