Blog

शासन एवं जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों के क्रम 02 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2024 तक जनपद में मनाया जा रहा है सड़क सुरक्षा पखवाड़ा

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

 

गौतम बुद्ध नगर 02 अक्टूबर, 2024

शासन एवं जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों के क्रम में 02.10.2024 से 16.10.2024 के मध्य जनपद में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसी क्रम में आज सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के प्रथम दिवस के अवसर पर उप पुलिस आयुक्त (यातायात) यमुना प्रसाद द्वारा राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधान मंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर मल्यार्पण करने के उपरान्त सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी। शपथ समारोह के उपरांत उप पुलिस आयुक्त द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु संचालित 12 प्रचार वाहनों को एआरटीओ कार्यालय से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान उप पुलिस आयुक्त द्वारा बताया गया कि जीवन अनमोल है,

इसे व्यर्थ मे नही गंवाना चाहिये। छोटी-छोटी लापरवाही से बडी-बडी सड़क दुर्घटनायें हो जाती है। इससे जन-धन की क्षति होती है एवं कई परिवार नष्ट हो जाते हैं। छोटी-छोटी सावधानी अपनाकर बडी-बडी सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने जनपद के समस्त लोगों से अपील की कि सड़क सुरक्षा का ध्यान रखते हुए ही वाहन का संचालन करें, यातायात नियम आपकी सुरक्षा के लिये हैं सडक पर इनका पालन अवश्य करें और सुरक्षित अपने मंजिल तक पहुंचें। उन्होंने बताया कि वाहन निर्धारित गति मे चलायें, अपनी लेन मे चलें, जिगजैग, स्टंट न करें, नशे/ नींद की अवस्था में वाहन न चलायें। दो पहिया वाहन में ट्रिपलिंग न करें, हेल्मेट अवश्य लगायें। अपने साथ साथ दूसरों को भी यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित करें। उक्त आयोजन में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी( प्रशासन )डा0 सियाराम वर्मा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डा0 उदित नारायण पाण्डेय, अभिषेक कनौजिया, विपिन चौधरी, यात्रीकर अधिकारी के जी संजय, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) यातायात निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता एवं परिवहन व प्रवर्तन विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
सौजन्य से सूचना विभाग गौतम बुद्ध नगर।

Related Articles

Back to top button