भारत विकास परिषद शाखा दादरी में दायित्व बोध कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दादरी, मोहन कुंज धर्मशाला रेलवे रोड दादरी में भारत विकास परिषद शाखा दादरी के सत्र 2026- 27 के अध्यक्ष श्रीमान एन के शर्मा जी, सचिव श्री रविन्द्र गोयल जी, कोषाध्यक्ष श्रीमान संजय गर्ग जी, गतिविधि संयोजिका महिला सहभागिता श्रीमती पूनम गोयल जी एवं कार्यकारिणी का अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ नीरज कुमार सिंह MBBS एवं डायरेक्टर – वेदांश ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स, मुख्य वक्ता श्रीमान राजीव गोयल जी क्षेत्रीय महासचिव NCR-1, कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में प्रांतीय

अध्यक्ष श्रीमान कवित बंसल जी, अधिष्ठापन अधिकारी एवं प्रांतीय महासचिव श्रीमती मुक्ता अग्रवाल जी, प्रांतीय गतिविधि संयोजिका महिला सहभागिता श्रीमती तरुणा शर्मा जी एवं शाखा संरक्षक विकास रत्न श्री राधे लाल गर्ग जी, जिला कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ श्रीमान राजकुमार आर्य जी, नगर प्रचारक श्रीमान कपिल कुमार जी, नगर प्रमुख प्रचार विभाग श्री विवेक गोयल जी साथ ही शहर के गणमान्य व्यक्तियों जिनमें श्रीमान वेदप्रकाश गुप्ता जी, श्रीमान विनोद गोयल जी डायरेक्टर शैफाली पब्लिक स्कूल, सतीश शर्मा जी, संदीप भाटी जी, टीकाराम शर्मा जी, मयंक राणा जी, कैलाश चौहान जी, डॉ आर पी शर्मा जी, कपिल अधाना जी की उपस्थिति में अधिष्ठापन अधिकारी श्रीमती मुक्ता अग्रवाल जी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद जी के सम्मुख दीप प्रज्वलन से हुई, तत्पश्चात होली चाइल्ड एकेडमी दादरी के बच्चों द्वारा वंदे मातरम गायन, गणेश वंदना एवं श्री हनुमान चालीसा पाठ के साथ भव्य शुरुआत हुई।
संरक्षक श्री राधे लाल जी ने बच्चों को नकद पुरस्कार से प्रोत्साहित किया एवं शाखा सदस्यों द्वारा सभी विद्यार्थियों को उपहार भेंट किए।
अतिथि स्वागत के बाद श्री एन के शर्मा जी ने परिषद का परिचय दिया, और सचिव 2025-26 डॉ अजय गर्ग जी ने सचिव रिपोर्ट पढ़कर सुनाई, अध्यक्ष 2025-26 श्री बॉबी गर्ग जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
अधिष्ठापन के पश्चात नई टीम को मंच हस्तांतरण किया व दादरी शाखा की नारी शक्ति टीम की सदस्याओं श्रीमती अलका शर्मा जी, श्रीमती कविता गर्ग जी, श्रीमती गरिमा सिंघल जी, श्रीमती श्वेता गर्ग जी, श्रीमती कंचन गर्ग जी, श्रीमती वर्षा गोयल जी, श्रीमती अर्चना सक्सेना जी

श्रीमती मानिक मित्तल, श्रीमती मीतू गर्ग जी, श्रीमती मितीका गोयल जी ने फूल वर्षा कर सभी का स्वागत अभिनंदन किया गया।
समाज के बहुत ही महत्वपूर्ण और भारतीय संविधान के चौथे स्तंभ यानि उपस्थित पत्रकार बंधुओं का सम्मान किया गया ।
मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमान राजीव गोयल जी ने परिषद की गतिविधियों की जानकारी सदन को दी एवं याद किया कि वो पहली बार प्रांतीय महासचिव भी दादरी शाखा के इसी प्रांगण में नियुक्त हुए थे।
सभी सम्मानित अतिथियों द्वारा नवीन दायित्व धारियों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया, मुख्य अतिथि श्रीमान नीरज कुमार सिंह जी ने कहा कि भारत विकास परिषद शाखा दादरी को वेदांश हॉस्पिटल का उनके स्वास्थ्य चिकित्सा से संबंधित प्रोजेक्ट पूर्ण करने में पूर्ण सहयोग मिलेगा।
कार्यक्रम का बहुत ही सफल संचालन प्रांतीय प्रमुख स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर श्रीमान सुधीर सक्सेना जी द्वारा किया गया।
और अंत में एन के शर्मा जी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया एवं अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।
राष्ट्रगान के पश्चात सभी सदस्यों एवं अतिथियों ने रात्रि भोज का आनंद लिया।









