Blog
उक्त प्रकरण के संबंध में थाना कासना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। मृतका के पति/अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

आज दिनांक 24.08.2025 को अभियुक्त/ पति विपिन भाटी को पुलिस हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त ज्वलनशील पदार्थ की बरामदगी हेतु ले जा रही थी। तभी अभियुक्त उपनिरीक्षक से पिस्टल छीनकर भागा व पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया तो पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त विपिन भाटी गोली लगने से घायल हो गया। घायल को उपचार हेतु निजी अस्पताल भेजा गया है। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।