
दिनांक 22.02.2026 को थाना रबूपुरा पुलिस द्वारा प्राप्त सूचना के आधार करौली अंडरपास के पास चेकिंग की जा रही थी, दौराने चेकिंग एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार 02 व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशो द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया गया।

पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जिसकी पहचान 1.सलमान पुत्र बुखारी निवासी मौहल्ला आरापुरी, थाना कैराना, जिला शामली के रुप में हुयी है। अभियुक्त के दूसरे साथी 2.असलम पुत्र अकबर निवासी ग्राम रोहिन्दा, थाना अरनिया, जिला बुलन्दशहर को कॉबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध तमंचे .315 बोर मय 02 जिंदा कारतूस .315 बोर व 02 खोखा कारतूस .315 बोर, 01 चोरी की मोटरसाइकिल (बिना नम्बर प्लेट) व गोवध हेतु रखे

उपकरण (02 रस्सी, 02 चाकू, 01 सिरिंज, 01 इंजेक्शन की शीशी एवं 02 खाली प्लास्टिक के कट्टे) बरामद किए गए हैं। अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है, जो थाना रबूपुरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 35/2026 धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम में वांछित चल रहे थे। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु भेजा जा रहा है। अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।*









