दादरी में राष्ट्रीय युवा लोकमंच सामाजिक संस्था ने निकाली भव्य, विशाल तिरंगा यात्रा
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर
देश के आजादी के 78 वे` अमृत महोत्सव, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, राष्ट्रीय युवा लोकमंच सामाजिक संस्था द्वारा, दादरी में नोवी` बार भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, इस तिरंगा यात्रा में 151 फुट का विशाल तिरंगा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा, और इस तिरंगा यात्रा में भारत माता, मां सरस्वती, कारगिल, बुलडोजर बाबा,जनसंख्या नियंत्रण, जल- बचाओ जीवन बचाओ,

पंच प्यारे गुरु गोविंद सिंह,सुखदेव भगत सिंह व राजगुरु, डॉ भीमराव अंबेडकर, स्कूल चलो- शिक्षित बनो, व सैकड़ो की संख्या में तिरंगा बाइक आदि मनमोहक झांकियां रही, इस तिरंगा यात्रा में सेंडहुड कॉन्वेंट स्कूल, रितु कान्वेंट पब्लिक स्कूल, की तरफ से बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया, इस तिरंगा यात्रा का नगर वासियों द्वारा कई स्थानों पर फूल बरसा करके स्वागत किया गया, एवं जगह जगह नगर वासियों द्वारा पानी की व्यवस्था की गई, इस तिरंगा यात्रा में माननीय विधायक श्री तेजपाल नागर, नगर पालिका अध्यक्ष गीता पंडित, जग भूषण गर्ग, डॉ संजीव गर्ग,एच.के शर्मा, राजीव सिंघल, मनोज वर्मा, राजेश गोयल, लोकेश शर्मा, अमित जैन, अभिषेक कौशिक, अक्षय बंसल,जय शिव शर्मा, ईश्वर वर्मा, योगेश वर्मा, हिमांशु कौशिक, रामेश्वर बंसल, साबिर खान,धीरेंद्र भारद्वाज, हरीश भाटिया, कपिल भाटिया, सुमित बैंसोया, तरुण भारद्वाज, यश वर्मा, हरिओम शर्मा, संदीप शर्मा,विकास नागर, हिमांशु अनुराग एवं मातृशक्ति आदि संस्था के सैकड़ो सदस्य उपस्थित रहे, और दादरी नगर प्रशासन का पूर्ण रूप से सहयोग रहा.









