Blog

थाना सूरजपुर पुलिस टीम, सीआरटी, सीडीटी/सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त प्रयास करते हुए 02 अपहृत को सकुशल बरामद करते हुए 05 अपहरणकर्ता गिरफ्तार, कब्जे से छिनी गयी 02 लग्जरी कार, 75,000 रुपये, एक घडी, 03 मोबाइल फोन, 08 ए.टी.एम./आधार्ड कार्ड, 01 लैपटाप मय चार्जर, दो चैकबुक व अवैध शस्त्र बरामद

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

 

दिनांक 15.06.2025 को थाना सूरजपुर पुलिस टीम, सीआरटी टीम, सर्विलांस/सीडीटी टीम द्वारा संयुक्त प्रयास करते हुए 05 अपहरणकर्ता 1.रोहित पुत्र संजय दहिया 2.प्रदीप मलिक पुत्र रनवीर मलिक 3.सचिन पुत्र जयपाल सिंह 4.आशीष पुत्र कुशलपाल 5.राहुल पुत्र सुनील कुमार को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के पास से दिनांक 12.06.2025 की रात में यूनिटैक होरीजन सोसाईटी, पाई-2, ग्रेटर नोएडा से अपहृत किये गये पीड़ित/अपहृत

1.चन्द्रपाल यादव निवासी यूनिटैक होरीजन, पाई-2, ग्रेटर नोएडा उम्र करीब 65 वर्ष 2.सचिन पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी यूनिटेक होरीजन पाई-2, ग्रेटर नोएडा मूल पता ग्राम सैलाकुई, थाना सैलाकुई, जनपद देहरादून, उत्तराखण्ड उम्र करीब 27 वर्ष को सकुशल बरामद किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से पीड़ित/अपहृत की लूटी गयी 02 लग्जरी कार (फॉर्चूनर व सोनेट), 75,000 रुपये नगद, एक घडी सैमसंग, 03 मोबाइल फोन, 08 ए.टी.एम./आधार्ड कार्ड, 01 लैपटॉप मय चार्जर, दो चैकबुक, एक बैग तथा अभियुक्त रोहित व प्रदीप मलिक के कब्जे घटना में प्रयुक्त 01-01 अवैध तमंचा .315 बोर मय 02-02 कारतूस जिंदा बरामद किये गये है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*

अभियुक्तगण उपरोक्त अपने साथी प्रवेन्द्र व सुरेश दलाल निवासीगण सोनीपत, हरियाणा के साथ मिलकर बडे व्यापारियों एवं कम्पनी मालिको से सम्पर्क कर उनको बैंक से लोन दिलाने के लिये कहते थे तथा फिर लोन स्वीकृत कराने के नाम पर उक्त व्यक्ति से अच्छे सम्बन्ध बना लेते थे, फिर प्रवेन्द्र अपने निजी बैंक खातो से उक्त व्यापारियों को उनके बैंक खाता में या उनकी कम्पनी के बैंक खाता में एक बडी धनराशि मुहैया करा देता था। फिर कुछ दिनो बाद व्यापारियो से 30 प्रतिशत प्रतिमाह ब्याज की दर पर अपना पैसा वापस करने के लिए दबाव बनाते थे तथा 30 प्रतिशत ब्याज न देने पर उस व्यापारी को जबरन उठाकर ले जाते थे, फिर उससे अधिक पैसा लेने के लिए उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए अधिक पैसा देने का दबाव बनाते थे।

 

Related Articles

Back to top button