थाना सेक्टर 63 नोएडा पुलिस द्वारा मोबाइल फोन दिखाकर मोबाइल के बदले धोखे से मोबाइल नुमा शीशा कवर में रखकर राहगीरो को बेचने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बद्ध नगर
आज दिनांक 02.07.2024 को थाना सेक्टर 63 नोएडा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये मोबाइल फोन दिखाकर मजबूरी बताते हुये कम दामों में तय करके मोबाइल फोन के बदले धोखे से मोबाईलनुमा शीशा कवर में रखकर कम्पनी में आने-जाने वाले राहगीरो को बेचने वाले अभियुक्त जिशान पुत्र इकरामुद्दीन को बंद पडे रिलायन्स पेट्रोल पम्प के पास एच-ब्लाक से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 04 मोबाइल, 03 शीशे के मोबाइलनुमा, 01 अवैध चाकू व घटना में प्रयुक्त मो0सा0 सुपर स्पलेन्डर नं0 यूपी 15 सीवी 5939 बरामद की गयी।
अभियुक्त ने बताया कि बरामद मोबाइल मैने व मेरे दोस्त समरेज ने चोरी किये हुये थे तथा इन मोबाइल को शीशेनुमा मोबाइल में रखकर राहगीरों को बेच देते थे। अभियुक्त के साथी समरेज की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।









