Blog

थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए चोरी करने वाला अभियुक्त (चालक) गिरफ्तार, कब्जे से 09 लाख रूपये नकद व 01 अवैध चाकू बरामद।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दिनांक 20.07.2026 को थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए चोरी करने वाला अभियुक्त (चालक) कपिल पुत्र सत्यभान को लाल पैथ लैब के सामने वाले पार्क के अन्दर, नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से शत-प्रतिशत धनराशि 09 लाख रूपये नकद व 01 अवैध चाकू बरामद हुए है।

दिनांक 18.07.2026 को वादी निवासी अलीगढ़ द्वारा थाना सेक्टर-20 पर तहरीर देकर सूचना दी गई कि वह अपने परिवार के साथ शॉपिंग करने नोएडा मॉल आये थे, तभी उनके ड्राइवर (चालक) कपिल द्वारा उनकी कार से पैसों से भरा बैग चोरी कर लिया गया, जिसके संबंध में थाना सेक्टर-20 पर मु0अ0सं0 286/2026 धारा 318(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया। अभियुक्त विगत करीब 12 वर्षों से वादी के यहाँ नौकरी करता था, जिसके द्वारा बताया गया

कि अधिक पैसा देखकर उसके मन में लालच आ गया था इसलिए उसके द्वारा चोरी की गयी थी।

 

Related Articles

Back to top button