थाना सेक्टर-142 पुलिस द्वारा बिजली के तार चोरी करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 15 बंडल बिजली का तार व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद।
सुंदरलाल शर्मा गौतम बुध नगर

दिनांक 18.02.2026 को थाना सेक्टर-142 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से बिजली के तार चोरी करने वाले 03 अभियुक्त 1.आशीष कुमार पुत्र कप्तान सिंह 2.आलोक पुत्र महाराज सिंह 3.राजन पुत्र महाराज सिंह को मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-137 नोएडा के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 15 बंडल बिजली का तार व घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
*अभियुक्तों का विवरण-*
1.आशीष कुमार पुत्र कप्तान सिंह निवासी नगला केहरी, थाना बेवर, जिला मैनपुरी वर्तमान पता ग्राम याकूबपुर, थाना फेस-2 उम्र 22 वर्ष।
2.आलोक पुत्र महाराज सिंह निवासी जलालपुर छिनकौरा, थाना बेवर, जिला मैनपुरी वर्तमान पता ग्राम याकूबपुर, थाना फेस-2 उम्र 23 वर्ष।
3.राजन पुत्र महाराज सिंह निवासी जलालपुर छिनकौरा, थाना बेवर जिला मैनपुरी वर्तमान पता ग्राम याकूबपुर, थाना फेस-2 उम्र 19 वर्ष।









