थाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा डेटिंग ऐप के माध्यम से युवक को फंसाकर चोरी करने वाली एक महिला अभियुक्त व एक सह अभियुक्त (कुल 02 अभियुक्त) गिरफ्तार; कब्जे से 01 सोने की चेन, 01 सोने की अंगूठी एवं ₹13,000/- नकद बरामद।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 07.04.2026 को वादी द्वारा थाना सेक्टर-126, नोएडा पर एक तहरीर दी गई कि उनकी पहचान एक ऑनलाइन डेटिंग ऐप के माध्यम से एक महिला तनु वर्मा से हुई। उक्त महिला ने उन्हें मिलने के बहाने सुपरनोवा स्पायरा बिल्डिंग, सेक्टर-94, नोएडा बुलाया। जहां अभियुक्ता द्वारा वादी को अत्यधिक मात्रा में शराब पिलाकर नशे की अवस्था में कर दिया गया तथा उनके गले से सोने की चेन, अंगूठी, ब्रेसलेट एवं लगभग ₹27,000/- नकद चोरी कर मौके से चली गई। उक्त तहरीर के आधार पर थाना सेक्टर-126 पर अभियोग पंजीकृत किया गया।
कार्यवाही का विवरण
दिनांक 08.04.2026 को थाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से डेटिंग ऐप के माध्यम से युवक को फंसाकर चोरी करने वाली एक महिला अभियुक्त व एक सह अभियुक्त (कुल 02 अभियुक्त) 1. सीता चक्रवर्ती उर्फ तनु वर्मा उर्फ माया पुत्री तापोस चक्रवर्ती 2. सागर चौहान पुत्र विजय सिंह को सेक्टर-94 अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 01 सोने की चेन, 01 सोने की अंगूठी एवं ₹13,000/- नकद बरामद किए गए हैं।









