Blog

थाना सैक्टर-126 पुलिस द्वारा 02 पहिया वाहन चोर गैंग के 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे/निशादेही से चोरी की 05 मोटरसाइकिलें, मोटरसाईकिल के पार्टस (इंजन, चैचिस, एलाय आदि), चोरी करने की घटना में प्रयुक्त 02 मास्टर चाबी, 01 हथौडा, 01 नुकिला पेचकस बरामद।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

 

कार्यवाही का विवरण-
थाना सेक्टर 126 नोएडा पुलिस द्वारा दिनांक 28.01.2026 को रायपुर की ओर जाने वाले पुस्ता रोड से संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान 02 मोटरसाइकिलों पर सवार 03 शातिर वाहन चोरों 1.जितेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र श्याम बाबू 2.शालू पुत्र शाहबुद्दीन 3.फिरोज खान पुत्र शमशुद्दीन खान को गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की 02 मोटर साइकिल तथा निशादेही पर 03 चोरी की मोटरसाइकिलें, मोटरसाईकिल के पार्टस (इंजन, चौचिस, एलाय आदि), चोरी करने की घटना में प्रयुक्त 02 मास्टर चाबी, 01 हथौडा, 01 नुकिला पेचकस बरामद किया गया है। बरामद मोटरसाइकिल दिल्ली एनसीआर एवं आसपास के क्षेत्रों से चोरी की गई थीं।

*घटना का विवरण-*
दिनांक 24.01.2026 को शिकायतकर्ता ने थाना सेक्टर 126 पर अपनी मोटर साइकिल (हीरो स्प्लेडर प्लस ) रजिस्ट्रेशन नं0 -पीबी 35 वी 1306 को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पर दिया गया। दाखिला प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 18/2026 धारा 303(2) बी एन एस पंजीकृत किया गया था।
इसी प्रकार दिनांक 30.12.2025 को थाना सैक्टर-126 नोएडा पर शिकायतकर्ता द्वारा अपनी मोटरसाईकिल न0ं डीएल 7एस बीटी 7955 को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ले जाने के संबंध में ईएफआईआर संख्या 228/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत करायी गई थी।

*अपराध करने का तरीकाः-*
अभियुक्तगण से पूछताछ में अपराध करने का तरीका सामने आया कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में एनसीआर क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे, जिसमें पहले अभियुक्त फिरोज खान व शालू द्वारा रात के समय पार्किंग स्थलों, कार्पाेरेट आफिसों, स्कूलों व सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिलों की रेकी की जाती थी, तत्पश्चात यह सूचना अभियुक्त जितेन्द्र उर्फ जीतू को दी जाती थी, जो मास्टर चाबियों की सहायता से चिन्हित मोटरसाइकिलों का लॉक खोलकर उन्हें चोरी कर ले जाता था; चोरी के बाद मोटरसाइकिलों को पहचान से बचाने के उद्देश्य से अभियुक्त फिरोज व शालू हथौड़ा व नुकीले पेचकस जैसे औजारों से उनके इंजन व चौचिस नंबर घिसकर मिटा देते थे और उन पर फर्जी नंबर गोद देते थे। फिरोज मोटरसाईकिल का अच्छा मिस्त्री है जिसके द्वारा मोटरसाईकिल को काटकर/खोलकर डिमांड के हिसाब से उसके पार्टस अलग कर लिये जाते थे तथा पहिए, मीटर, हैंडल, एलॉय आदि पार्ट्स को बेचने की व्यवस्था करता था; इसके पश्चात चोरी की गई मोटरसाइकिलों अथवा उनके पार्ट्स को जनसामान्य की निगाह से दूर स्थानों पर छिपाया जाता था या अन्य शहरों में भेजकर बेच दिया जाता था, जिससे अभियुक्तगण पहचान व गिरफ्तारी से बचते हुए लगातार अवैध लाभ अर्जित करते रहे।

 

Related Articles

Back to top button