थाना फेस-3 पुलिस द्वारा धोखाधडी व फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्लाट बेचने के नाम पर ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुध नगर
दिनांक 03.05.2024 को थाना फेस-3 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से मु0अ0सं0 50/2024 धारा 419/ 420/ 467/ 468/471/120 बी भादवि में वांछित अभियुक्त राजेश पुत्र कुन्दन सिंह को ग्राम मंढावरा, थाना सिकन्द्रबाद, जिला बुलन्दशहर से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त द्वारा जनता के लोगों के साथ प्लाट बेचने के नाम पर फर्जी व्यक्ति व दस्तावेज तैयार कर करोड़ो रुपये की ठगी की गयी है। अभियुक्त के 02 साथी पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके है। अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
*घटना का विवरणः*
दिनांक 20.02.2024 को वादी द्वारा थाना फेस-3 पर धोखाधडी व फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्लाट बेचने के नाम पर करोड़ो रुपयों की ठगी होने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 50/2024 धारा 419/ 420/ 467/ 468/471/120 बी भादवि पंजीकृत कराया गया था। जिसमें अभियुक्त उपरोक्त वांछित चल रहा था।









