Blog

थाना फेस 1 नोएडा पुलिस द्वारा दिल्ली, नोएडा व एनसीआर क्षेत्र में घरो मे चोरी, वाहन एवं मोबाईल चोरी करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार, जिनके कब्जे से चोरी के पीली धातु व सफेद धातु के आभूषण , 01 कैमरा चोरी का ,01 मोबाइल फोन चोरी का व नकद 2000/- रूपये, 02 अवैध चाकू, 01 चोरी की स्कूटी बरामद

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

 

कार्यवाही का विवरणः

थाना फेस 1 पुलिस द्वारा दिनांक 17.12.23 को सैक्टर 14 के पीछे गन्दे नाले की पटरी पर खम्बे के पास से अभियुक्त 1-अमन पुत्र गिरीश चन्द्र 2. विनित कुमार पुत्र शशिभूषण सिंह 3. विवेक गुप्ता पुत्र अवनीश गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से पम्प हाउस सैक्टर 1 नोएडा मे बने घर मे हुई चोरी का माल जिसके सम्बन्ध मे थाना फेस -1 पर मु0अ0स0 607/2023 धारा 380 भादवि पंजीकृत है तथा एक अदद स्कूटी DL 14SF 7103 रंग सफेद नम्बर के सम्बन्धित मु0अ0स0 036674 पुलिस स्टेशन एमवी थेप्ट क्राइम ब्रांच दिल्ली पर पंजीकृत है तथा अभियुक्त गण के कब्जे से 02 अवैध चाकू बरामद किय गये। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411/413 भादवि व 4/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गयी।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1. अमन पुत्र गिरीश चन्द्र निवासी ग्राम गढिया हरदोपट्टी थाना उसैत जिला बदायुं हाल पता बी-1 गली नं0 10 न्यू अशोक नगर थाना न्यू अशोक नगर पूर्वी दिल्ली उम्र करीब 19 वर्ष
2. विनित कुमार पुत्र शशिभूषण सिंह निवासी सी-222 सैकेण्ड फ्लोर न्यू अशोक नगर थाना न्यू अशोक नगर पूर्वी दिल्ली उम्र करीब 26 वर्ष
3. विवेक गुप्ता पुत्र अवनीश गुप्ता निवासी ए- 693 ग्राउंड फ्लोर न्यू अशोक नगर थाना न्यू अशोक नगर पूर्वी दिल्ली उम्र करीब 25 वर्ष

*अभियुक्त अमन उपरोक्त का अपराधित इतिहासः-*
1-मु0अ0स0 628/2023 धारा 394 भादवि थाना फेस-2 नोएडा
2-मु0अ0स0 607/2023 धारा 380 भादवि व बढौत्तरी धारा 411/413 भादवि व 4/25 आयुध अधि0 थाना फेस -1 नोएडा

*अभियुक्त विनित कुमार उपरोक्त का अपराधित इतिहासः-*
1-मु0अ0स0 113/2023 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना फेस -1 नोएडा
2-मु0अ0स0 607/2023 धारा 380 भादवि व बढौत्तरी धारा 411/413 भादवि व 4/25 आयुध अधि0 थाना फेस -1 नोएडा

 

Related Articles

Back to top button