थाना जारचा पुलिस द्वारा मात्र 24 घंटे के अंदर हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए हत्यारोपी मुख्य अभियुक्त व उसका साथी गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड/पाईप व चाकू बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दिनांक 28/29.03.2026 को थाना जारचा पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से मात्र 24 घंटे के अंदर हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए हत्यारोपी मुख्य अभियुक्त 1.यशवीर उर्फ सूखा पुत्र तेजपाल सिंह 2.हरदम पुत्र नौबत को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड/पाईप व चाकू बरामद किया गया है।
घटना का विवरण-
मुख्य अभियुक्त यशवीर उर्फ सूखा पूर्व में मृतक प्रशांत सिंह के यहां लगभग दो माह तक कार्य करता था। इस दौरान मृतक द्वारा शराब के नशे में अक्सर यशवीर के साथ गाली-गलौज व मारपीट की जाती थी। दिनांक 27/28 को भी मृतक द्वारा अत्यधिक शराब के सेवन के बाद यशवीर के साथ दुर्व्यवहार किया गया, जिससे आक्रोशित होकर यशवीर ने घर में रखी लोहे की पाइप से मृतक के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। सह-अभियुक्त हरदम द्वारा घटना की जानकारी होने के बावजूद इसे छिपाता रहा तथा मुख्य अभियुक्त के साथ मिलकर अपराध में सहयोग किया गया।









