Blog

थाना फेस-2 नोएडा पुलिस द्वारा 10,000 हजार रूपये का ईनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

 

*घटना का विवरणः*
अभियुक्त व उसके अन्य साथियों द्वारा मु0अ0सं0 538/23 धारा 363/376 भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त अनुज की जमानत हेतु पीड़िता/अपहर्ता के फर्जी दस्तावेज बनाकर एवं पीड़िता को बालिग दर्शाकर अभियुक्त अनुज की जमानत कराई गयी थी तथा बाद में अभियुक्त व उसके अन्य साथियों द्वारा पुनः नाबालिग पीड़िता का अपहरण कर लिया गया था। उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में दिनांक 26.12.2024 को वादी द्वारा थाना फेस-2 पर तहरीर देकर मु0अ0सं0 632/24 धारा 363/420/467/468/471/120 बी भादवि पंजीकृत कराया गया एवं विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर धारा 366/376(3) भादवि व 5/6 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गयी।

*कार्यवाही का विवरणः*
दिनांक 11.03.2025 को थाना फेस-2 नोएडा पुलिस द्वारा त्वारित कार्यवाही करते हुये लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से उपरोक्त मुकदमा में वांछित अभियुक्त अनुज कुमार पाल पुत्र महेशचन्द पाल निवासी ग्राम पाखर थाना सौरिख जिला कन्नौज हालपता ग्राम शहदरा थाना सेक्टर 142 नोएडा उम्र 23 वर्ष को एनएसईजैड बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Back to top button