Blog

थाना इकोटेक प्रथम पुलिस द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुये 01 अभियुक्त गिरफ्तार व 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

 

 

*घटना का संक्षिप्त विवरणः*

दिनांक 25.11.2024 को थाना इकोटेक प्रथम क्षेत्रान्तर्गत एक अज्ञात महिला उम्र करीब 40 वर्ष का शव मिला था जिसकी शिनाख्त के भरसक प्रयास किये गये थे, जिसके उपरान्त दिनांक 29.11.2024 को मृतका की शिनाख्त सुमन पत्नी कालीचरण निवासी मंगोलपुरी दिल्ली के रूप मे हुयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना मंगोलपुरी दिल्ली पर दिनांक 25.11.2024 को गुमशुदगी दर्ज थी। उक्त घटना के सम्बन्ध मे थाना मंगोलपुरी दिल्ली व मृतका के परिजनो को सूचना दी गयी थी

इसके पश्चात दिनांक 30.11.2024 को मृतका के परिजनो ने थाना इकोटेक प्रथम पर आकर मृतका की शिनाख्त सुमन उपरोक्त के रूप में की थी। मृतका के परिजनो द्वारा मंगोलपुरी थाने पर हत्या के अभियोग दर्ज करने हेतु सूचना दी गयी व दिनांक 12.12.2024 को मृतका की पुत्री द्वारा थाना ईकोटेक प्रथम पर तहरीर दी गयी थी जिसके आधार पर तत्काल मु0अ0सं0 107/2024 धारा 103(1)/238 बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया था।

*कार्यवाही का विवरणः*

विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन की कार्यवाही के दौरान घटना स्थल के आस-पास एक अर्टिगा कार को चिन्हित किया गया था जिसके आधार पर सी.सी.टी.वी. फुटेज व अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से थाना इकोटेक प्रथम पुलिस द्वारा उपरोक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त विक्की उर्फ सतीश पुत्र बलवन्त को गिरफ्तार किया गया तथा एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

Related Articles

Back to top button