थाना बिसरख पुलिस, आईटी सेल सेन्ट्रल नोएडा तथा एसटीएफ नोएडा द्वारा विदेश में बैठकर व्हाट्सएप के माध्यम से भारत के लोगों से ठगी करने वाले गैंग का 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 03 मोबाइल फोन व एक लैपटॉप बरामद
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर
*घटना का संक्षिप्त विवरणः*
अभियुक्त के द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ में मिलकर विदेशो(कम्बोडिया, होंगकांग) में बैठकर भारतीय सिम पर व्हाट्सएप अकाउन्ट तैयार कर भारतीय नागरिको से साइबर धोखाधडी कर पैसे की ठगी करते है। इसके अलावा भारतीय लोगो को कम्प्यूटर ऑपरेटर की नौकरी का झांसा देकर विदेश पहुँच जाने पर उनसे फैमस भारतीय कम्पनियों तथा लोगों से ठगी करने का काम करते है, ठगी करने से मना करने पर विदेशी पुलिस से पकडवा देते है। जिसके सम्बन्ध में थाना बिसरख पर मु0अ0सं0 156/2024 धारा 420/467/468/471/120बी370(3) भादवि तथा 14 विदेशी विषयक अधि0 पंजीकृत है। इस सम्बन्ध में पूर्व में एक चीनी, एक नेपाली, एक थाईलेण्ड तथा एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
*कार्यवाही का विवरणः*
दिनांक 19.07.2024 को थाना बिसरख पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से अभियुक्त राहुल सिन्हा पुत्र स्व0 प्रमोद सिन्हा को कलकत्ता पंश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 03 मोबाइल फोन व 01 लैपटॉप बरामद किया गया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय से नियमानुसार ट्रॉजिक्ट रिमाण्ड प्राप्त करने के उपरांत थाना बिसरख पर लाया गया है।









