Blog

थाना बादलपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा लड़की को सकुशल तलाश कर परिजनों के सुपुर्द किया गया

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

 

*आज दिनांक 12.02.2025 को थाना बादलपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 11.02.2025 को एक लड़की उम्र करीब 10 वर्ष जो मानसिक रूप से कमजोर है, बिना बताए कही चली गयी है और परिजनों के काफी तलाश करने के बाद भी उसके बारे में कुछ पता नही चल रहा है। उक्त सूचना प्राप्त होते ही थाना बादलपुर पुलिस द्वारा तत्काल लड़की की सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा आस-पास के सभी सीसीटीवी कैमरे चैक करते हुए लड़की के सम्बन्ध में जानकारी एकत्र की गई और अथक प्रयास करते हुए लड़की को सकुशल तलाश कर लिया गया। पुलिस टीम द्वारा लड़की के परिजनों को थाना बादलपुर पर बुलाकर उपरोक्त लड़की को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। लड़की के परिजनों द्वारा थाना बादलपुर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए प्रशंसा की गयी

Related Articles

Back to top button