Blog

दिनांक 13/01/2025 की रात्रि में थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में गौरव सिसोदिया निवासी राधा स्काई गार्डन का पार्किंग के विवाद को लेकर मेंटेनेंस के गार्डों के साथ विवाद हो गया था,

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

जिस पर गौरव सिसोदिया के द्वारा अपने लाइसेंसी शस्त्र से एक हवाई फायर किए जाने की बात प्रकाश में आई थी, थाना बिसरख पुलिस द्वारा सोसाइटी के सिक्योरिटी ऑफिसर से तहरीर प्राप्त कर आरोपी गौरव सिसोदिया के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। थाना बिसरख पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गौरव सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button