Blog
थाना बिसरख पुलिस द्वारा अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से 01 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर
दिनांक 02.11.2023 को थाना बिसरख पुलिस द्वारा गोपनीय सूचना के आधार पर अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्ता बुद्धो पत्नी राजबहादुर को थाना क्षेत्र के सेक्टर-2, बी ब्लाक के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्ता के कब्जे से 01 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।
अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि यह अवैध गांजा उसके द्वारा चलते-फिरते लोगों को महंगे दाम पर बेचा जाता है।









