Blog

दादरी की उम्मीद संस्था ने महारानी लक्ष्मी बाई की पुण्यतिथि के मौके पर सूरजपुर स्थित कार्यालय पर गृह लक्ष्मी सम्मान के तहत महिलाओं को सम्मानित किया

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

उम्मीद संस्था के संस्थापक एवं संयोजक डॉक्टर देवेंद्र कुमार नागर ने बताया कि महिलाएं शक्ति का प्रतीक है महिलाओं का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान है बेटियों के साथ हो रहे अत्याचारों को रोकना है तो उन्हें शिक्षित बनाएं शिक्षा ही उन्हें सशक्त बना सकती है,भा,कि,यू अंबावता संगठन के किसान नेता राजकुमार रूपवास ने कहा कि जिस घर में महिलाओं का सम्मान होता है वह घर निरंतर विकास की तरफ अग्रसर होता है रानी लक्ष्मीबाई से प्रेरित होकर प्रत्येक महिला को नेतृत्व करने की क्षमता का विकास करना होगा इस मौके पर मुख्य रूप से मास्टर ब्रह्म सिंह, जागेश कुमार, अनिल प्रधान, प्रियंका जैन, ऋषभ जैन,सविता नागर, आदि लोग उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button