राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर दादरी नगर के शिव नगरी बस्ती में पथ संचलन कार्यक्रम संपन्न
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर
01 अक्टूबर 2025 को हुवा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 27 सितंबर 1925 को विजयदशमी के दिन हुई थी। इस ऐतिहासिक अवसर की स्मृति में संघ वर्ष 2025 को शताब्दी वर्ष के रूप में मना रहा है। इसी क्रम में 01-10-2025 को दादरी नगर के शिव नगरी बस्ती में विजयदशमी उत्सव के दौरान पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष के रुप में श्री नवीन जी (समाजसेवी एवम चिकित्सक) रहे एवम विभाग प्रचारक श्रीमान चिरंजीव जी का बौद्धिक प्राप्त हुआ।
श्रीमान चिरंजीव जी ने समाज में संघ के योगदान पर प्रकाश डाला और सनातन संस्कृति की रक्षा हेतु समाज के संगठित होकर कार्य करने पर बल दिया। बौद्धिक वक्ता श्री चिरंजीव जी ने 100 वर्षों की संघ यात्रा और संघ के योगदान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंच परिवर्तन से कैसे देश और विश्व को एक बेहतर कल दिया जा सकता है इस विषय पर भी अपने विचार रखे। माननीय अध्यक्ष महोदय श्रीमान डॉक्टर नवीन का आशीर्वचन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में नगर संचालक माननीय घनश्याम जी व दादरी विधानसभा के विधायक श्रीमान तेजपाल नागर जी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह श्रीमान राजकुमार जी सेवा भारती से हरीश भाटिया जी व राकेश जी उपस्थित रहे
इस कार्यक्रम में कुल 110 स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया। संचलन के दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासन, एकता और राष्ट्र सेवा की भावना का परिचय दिया। स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम का स्वागत किया और संचलन वहिनियों में पुष्प वर्षा की व महिलाओं ने पथ संचलन की आरती भी की साथ ही संघ के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम स्थल में शताब्दी वर्ष में हुए उत्कृष्ट कार्यो की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य संघ के शताब्दी वर्ष को जन-जन तक पहुँचाना, समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना और युवाओं को राष्ट्र निर्माण के कार्यों से जोड़ना रहा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष में विविध सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है, जिससे समाज में समरसता, सेवा और संगठन की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।









