Blog

संयुक्त किसान मोर्चा (भू. अ.) के आह्वान पर ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर एक समान नीति और नए भूमि अधिग्रहण के लाभ दिए जाने की मांग को लेकर पिछले 93 दिन से रामगढ़ और बील अकबरपुर गांव में दिन,रात के धरने पर बैठे हुए

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

किसानों ने महापंचायत कर तय कार्यक्रम के अनुसार आज अंसल बिल्डर व सर्वोत्तम बिल्डर कार्यालय का घेराव किया, शाम 5 बजे एसडीएम दादरी और एसीपी दादरी द्वारा मौके पर पहुंचकर किसानों का ज्ञापन लेकर

अगले 15 दिनों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सभी पक्षों की वार्ता कराने का भरोसा दिए जाने पर किसान माने, धरना जारी रहेगा।

ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर समान मुआवजा एवं बढ़ा हुआ 64.7% मुआवजा तथा 10% विकसित प्लॉट और भूमिहीनों को आवासीय प्लॉट के साथ ही रोजगार, गांवों का विकास किए जाने की मांग के साथ साथ 1 जनवरी 2014 के बाद जमीन लिए जाने से प्रभावित किसानों को नए भूमि अधिग्रहण कानून के अनुसार

बाजार दर का 4 गुना मुआवजा, 20% प्लॉट तथा रोजगार और पुनर्वास के लाभ दिए जाने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (भूमि अधिकार) के आह्वान पर पिछले 3 महीने से अधिक समय से ग्रेटर नोएडा के रामगढ़ और बील अकबरपुर गांव में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए किसानों ने आज दिनांक 14 जनवरी को रामगढ़ धरना स्थल पर किसान महापंचायत का आयोजन किया और तय कार्यक्रम के अनुसार अंसल तथा सर्वोत्तम बिल्डर कार्यालय का घेराव किया।

घेराव कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति, भाकियू पथिक, भाकियू चढूनी, भाकियू अंबावता, भाकियू अजगर, भाकियू अखण्ड, भारतीय किसान सभा, भारतीय किसान परिषद, अंसल प्रतिरोध किसान मंच, हाईटेक बिल्डर प्रतिरोध किसान मंच, भारतीय किसान यूनियन मंच के साथ साथ हरियाणा किसान संघर्ष समिति, सिस्टम सुधार संगठन,

आगरा व जेवर एयरपोर्ट किसान संघर्ष समिति, किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा तथा जय हो संगठन तथा जय जवान जय किसान मोर्चा आदि सहित दर्जनों संगठनों और दर्जनों गांवों के किसानों और महिलाओं ने भाग लिया।
किसानों ने सर्व सम्मति से फैसला लिया है कि यदि शासन प्रशासन की वार्ता कराकर यदि जल्द किसानों की मांगे पूरी नहीं कराई जाती हैं तो फरवरी में राष्ट्रीय स्तर का आन्दोलन किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button