Blog

उत्तर प्रदेश सरकार के गौरवमय 08 वर्ष पूर्ण होने पर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के नोएडा हॉट में आयोजित कार्यक्रम “08 साल बेमिसाल” में आज दिनांक 25.03.2025 को माननीय पीडब्ल्यूडी मंत्री श्री बृजेश सिंह द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया,

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

इस कार्यक्रम में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस का भी एक स्टॉल लगाया गया है, जिसके माध्यम से विगत 08 वर्षों में उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा जनता के हित में किए गए सराहनीय कार्यों को प्रदर्शित किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस के पुनर्निर्माण व नए निर्माण पर जोर दिया गया है।

*उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपराध नियंत्रण, सुरक्षा और कानून व्यवस्था में सुधार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गयी है, जिनमें कुछ सराहनीय कार्य शामिल हैं-*

*1.सुरक्षा और कानून व्यवस्था में सुधार-* उत्तर प्रदेश पुलिस ने राज्य में सुरक्षा और कानून व्यवस्था में सुधार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में वर्ष 2017 में लूट के 194 अभियोग दर्ज किये गये थे, जो वर्ष 2024 में घटकर 11 रह गये है। इस प्रकार वर्ष 2017 से वर्ष-2024 तक लूट के मामलों में 94.4 प्रतिशत की कमी आयी है।
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में वर्ष 2017 में गृहभेदन के 189 अभियोग दर्ज किये गये थे, जो वर्ष 2024 में घटकर 54 रह गये है। इस प्रकार वर्ष 2017 से वर्ष-2024 तक गृहभेदन के मामलों में 71.43 प्रतिशत की कमी आयी है।
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में वर्ष 2017 में वाहन चोरी के 2335 अभियोग दर्ज किये गये थे, जो वर्ष 2024 में घटकर 1165 रह गये है। इस प्रकार वर्ष 2017 से वर्ष-2024 तक वाहन चोरी के मामलों में 50.11 प्रतिशत की कमी आयी है।
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में वर्ष 2017 में हत्या के 93 अभियोग दर्ज किये गये थे, जो वर्ष 2024 में घटकर 59 रह गये है। इस प्रकार वर्ष 2017 से वर्ष-2024 तक हत्या के मामलों में 36.56 प्रतिशत की कमी आयी है।
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में वर्ष 2017 में बलवा के 193 अभियोग दर्ज किये गये थे, जो वर्ष 2024 में घटकर 66 रह गये है। इस प्रकार वर्ष 2017 से वर्ष-2024 तक बलवा के मामलों में 65.81 प्रतिशत की कमी आयी है।
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में वर्ष 2017 में दुष्कर्म के 56 अभियोग दर्ज किये गये थे, जो वर्ष 2024 में घटकर 16 रह गये है। इस प्रकार वर्ष 2017 से वर्ष-2024 तक दुष्कर्म के मामलों में 71.43 प्रतिशत की कमी आयी है।

*2.महिला सुरक्षा में सुधार-* उत्तर प्रदेश पुलिस ने महिला सुरक्षा में सुधार करने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिनमें महिला बीट-140, एंटी रोमियों टीम-27, महिला हेल्प डेस्क-27, स्वयं सिद्धा के वाहन-100 व पिंक बूथ प्रचलन में-13 व निकट भविष्य में प्रस्तावित-10 की स्थापना शामिल है।

*3.साइबर अपराध नियंत्रण-* उत्तर प्रदेश पुलिस ने साइबर अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिनमें साइबर अपराध पुलिस स्टेशनों की स्थापना और साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई शामिल है। बढ़ते डिजिटल युग के साथ नोएडा जैसे हाईटेक सिटी में साइबर अपराधियों द्वारा आमजन को साइबर अपराध से बचाने हेतु कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा साइबर हेल्प डेस्क, प्रत्येक थाने पर साइबर हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। जिसके माध्यम से पीड़ित को साइबर अपराध का शिकार होने पर त्वरित सहायता प्रदान की जा रही है। निरंतर साइबर एक्सपर्टस द्वारा शैक्षणिक संस्थानों, कारपोरेट ऑफिस व सार्वजनिक स्थानों पर आमजन को साइबर अपराध व सुरक्षा के संबंध में जानकारी प्रदान कर जागरूक किया जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button