Blog

कार्यालय, कुo मायावती राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बादलपुर, गौतमबुद्धनगर, उप्र।

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दिनांक 28- 03- 2026
“महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ वार्षिकोत्सव ‘उमंग’ का भव्य आयोजन”
महाविद्यालय में आज वार्षिकोत्सव समारोह ‘उमंग’ का रंगारंग एवं भव्य आयोजन धूम धाम से किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री श्रीचंद शर्मा जी के कर कमलों द्वारा माँ सरस्वती जी को दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया, तत्पश्चात वन्देमातरम राष्ट्रीय गीत के सामूहिक गायन से समारोह का रंगारंग आगाज हुआ।

महाविद्यालय की यशस्वी प्राचार्य प्रोफेसर अनीता रानी राठौर ने अपने स्वागत उद्बोधन में मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि,प्राध्यापकों,छात्राओं एवं मीडिया कर्मियों का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं छात्राओं के सामूहिक प्रयास से ही महाविद्यालय में नित नई रचनात्मक उपलब्धियां हासिल की जा रही है, एवं आयोजित वार्षिकोत्सव वर्षभर की उपलब्धियों की मोहक झांकी प्रस्तुत करता है। मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री श्रीचंद शर्मा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत में प्राचीन काल से ही समृद्ध ज्ञान परंपरा रही है

एवं वर्तमान में भी भारत ने स्पेस टेक्नोलॉजी, एवं संचार तकनीकी में विश्वस्तरीय मानक उपलब्धियां हासिल की है। भारत को विश्व गुरु के रूप में पुनः स्थापित करने के लिए वर्तमान आत्मबोध के साथ अपनी समृद्ध ज्ञान परंपरा को सहेजने एवं संजोने के लिए जागरूक होने की आवश्यकता पर उन्होंने विशेष बल दिया।
कार्यक्रम में पधारे विशिष्ट अतिथि श्री लाल बहार सिंह, उप पुलिस अधीक्षक राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली ने इस अवसर पर छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि छात्राओं ने मर्यादित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन को मोह लिया। उन्होंने छात्राओं से जीवन के हर मोर्चे पर उत्साह से जूझने एवं सभी को अपने हिस्से का सतयुग स्थापित करने का आह्वान किया।
वार्षिकोत्सव में डॉ बबली अरूण के कुशल निर्देशन में छात्राओं द्वारा रंगारंग, मोहक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला में युग परिवर्तन संगीतमय नृत्य नाटिका , मेरा जूता है जापानी गीत नृत्य, प्राची एवं समूह के द्वारा अपलम चपलम चपलाई गीत नृत्य, बीएड छात्राओं द्वारा बिहू नृत्य, रंग बांके बिहारी एेसो डाल गयो रे गीत नृत्य आदि पर मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध एवं भावविभोर कर दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं प्राचार्य महोदया द्वारा मंच पर छात्राओं को विषयवार सर्वोच्च अकादमिक अंक प्राप्त करने के लिए अलंकृत एवं पुरस्कृत किया गया। बीएड विभाग की सोनी सिंह को विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल हासिल करने एवं गौरी को एन सी सी बेस्ट कैडेट हेतु पुरस्कृत किया गया। बीएससी बायो से अंजू कुमारी, बीएससी गणित में वंदना शर्मा, बीकॉम से आंचल , बी वॉक से तनु चौहान, खुशी नागर, एम ए हिंदी से सुश्री निकिता, इंग्लिश से शिवानी सिंह, संस्कृत से ज्योति, इतिहास से ज्योति, भूगोल से सोनम भाटी, राजनीति विज्ञान से कोमल, अर्थशास्त्र से रितिका, समाजशास्त्र से सिया, होम साइंस से गौरी शर्मा, जूलॉजी से ईशा कौशिक को सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के लिए पुरस्कृत किया गया।
प्रो ममता सागर के द्वारा महाविद्यालय की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की गई। जिसमें महाविद्यालय में वर्ष भर आयोजित गतिविधियों एवं उपलब्धियों का सांगोपांग वर्णन प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ श्वेता सिंह एवं डॉ नीलम शर्मा द्वारा किया गया। महाविद्यालय कुलगीत ‘श्यामला उर्वर धरती बादलपुर की’ एवं राष्ट्र गान के साथ वार्षिकोत्सव समारोह का भव्य समापन हुआ।
मीडिया समिति

Related Articles

Back to top button