Blog

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

सुंदरलाल शर्मा गौतम बुध नगर

आज दादरी के बादलपुर क्षेत्र स्थित विकल फार्म में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के पदाधिकारियों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्य्क्षता जगवीर दौला ने की व मंच का संचालन डॉ० भूपेन्द्र नागर ने किया।

कार्यक्रम के संयोजक समाजसेवी संजय विकल ने बताया कि कार्यक्रम मे क्षेत्र मे समाजसेवा का कार्य करने वाली संकल्प संस्था,टीम ग्राम पाठशाला,मानव अधिकार फाउंडेशन,जीवन अर्पण गांव गऊ समिति,मेघकोष सहित 17 संस्थाओं व महिला खिलाड़ियों जिया बैसोया,रिया बैसोया व पायलट सृष्टि विकल,सामाजिक कार्यकत्री ममता भाटी वगीता को सम्मानित किया गया।

महासभा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष व पूर्व मंत्री हरिश्चन्द्र भाटी ने कहा समाज को संघठित होने की आवश्यकता है तभी हमें उचित राजनैतिक भागीदारी मिल पायेगी।
संघठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सविंदर भाटी व की.पी.कसाना ने कहा कि समाज मे शिक्षा को लेकर जागरुकता की आवश्यकता है जिस पर महासभा कार्य करेगी दहेज जैसी कुरीतियों के खिलाफ जन जागरूकता का कार्य करेगी।

इस अवसर पर संघठन से रामकेश चपराना,जयप्रकाश विकल,सुनील भाटी,श्यामवीर भाटी,पंकज रौसा,अशोक भाटी,प्रमोद भाटी,श्यामेन्द्र ओमपाल प्रधान सहित आयोजन समिति से कार्यक्रम संयोजक संजय विकल,डॉ० भूपेन्द्र नागर,नरेंद्र भाटी,बलराज मावी,टीटू नागर,सचिन,मनोज,अनिल आदि लोगों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button