थाना जारचा, जनपद गौतम बुद्ध नगर क्षेत्रांतर्गत शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

दिनांक 21/01/2025 को थाना जारचा पुलिस द्वारा शांति भंग करने एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने की आशंका के दृष्टिगत निम्नलिखित अभियुक्तों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई—
अभियुक्त अमित पुत्र रमेश, निवासी ग्राम बिसाहडा थाना जारचा, जनपद गौतम बुद्ध नगर, उम्र लगभग 36 वर्ष
अभियुक्त आकाश पुत्र अवधेश, निवासी ग्राम बिसाहडा, थाना जारचा जनपद गौतम बुद्धनगर, उम्र लगभग 32 वर्ष
अभियुक्त अरमान पुत्र साकिर, निवासी ग्राम कलौंदा, थाना जारचा जनपद गौतम बुद्धनगर, उम्र लगभग 20 वर्ष
उक्त तीनों अभियुक्तों द्वारा शांति व्यवस्था भंग किए जाने की संभावना पाए जाने पर भारतीय न्याय संहिता (BNSS) की धारा 126/135/170 के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस द्वारा समय रहते कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखी गई है। थाना जारचा पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत प्रतिबद्ध है।









