दादरी में राष्ट्रीय युवा लोकमंच सामाजिक संस्था ने निकाली भव्य, विशाल तिरंगा यात्रा
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

देश के आजादी के 79 वे` अमृत महोत्सव, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राजीव सिंघल के नेतृत्व में,राष्ट्रीय युवा लोकमंच सामाजिक संस्था द्वारा, दादरी में 10वीं बार भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, इस तिरंगा यात्रा में 251 फुट का विशाल तिरंगा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा, और इस तिरंगा यात्रा में भारत माता, कारगिल,,जनसंख्या नियंत्रण, ऑपरेशन सिंदूर, डॉ भीमराव अंबेडकर, जल- बचाओ जीवन बचाओ,सुखदेव, भगत सिंह व राजगुरु, स्कूल चलो- शिक्षित बनो, मंगल पांडे, महाराणा प्रताप, झांसी की रानी, नेता सुभाष चंद्र बोस, और सैकड़ो की संख्या में तिरंगा बाइक आदि मनमोहक झांकियां रही,
इस तिरंगा यात्रा में सेंडहुड कॉन्वेंट स्कूल, एस ए एस एकेडमी, हरिओम पब्लिक स्कूल, रा एस एस स्कूल,की तरफ से बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया, इस तिरंगा यात्रा का नगर वासियों द्वारा कई स्थानों पर फूल वर्षा करके स्वागत किया गया, एवं जगह जगह नगर वासियों द्वारा पानी की व्यवस्था की गई, इस तिरंगा यात्रा में माननीय भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय श्री अभिषेक शर्मा, विधायक श्री माननीय तेजपाल नागर, एमएलसी नरेंद्र भाटी जी,नगर पालिका अध्यक्ष गीता पंडित, जग भूषण गर्ग, डॉ संजीव गर्ग,एच.के शर्मा, डॉ आर पी पाल, डॉ ओपी अग्रवाल जी, मनोज वर्मा, राजेश गोयल, लोकेश शर्मा, अमित जैन, अभिषेक कौशिक, अक्षय बंसल,जय शिव शर्मा, ईश्वर वर्मा, योगेश वर्मा, हिमांशु कौशिक, रामेश्वर बंसल, साबिर खान,धीरेंद्र भारद्वाज, हरीश भाटिया, कपिल भाटिया, सुमित बैंसोया, तरुण भारद्वाज, यश वर्मा, हरिओम शर्मा, संदीप शर्मा,विकास नागर, हिमांशु अनुराग, बृजपाल बृजपाल खारी, रामकुमार वर्मा, रामेश्वर बंसल, पवन बंसल, अनिल वर्मा, सुभाष बजरंगी, एडवोकेट पुलकित मित्तल, योगराज सेन, साबिर खान, एवं मातृशक्ति संगीता रावल, प्रीति बघेल, सीमा शर्मा, रामवती जी, बॉबी देवी, राजकुमारी शर्मा, रितु सिंघल आदि संस्था के सैकड़ो सदस्य उपस्थित रहे, और दादरी नगर प्रशासन का पूर्ण रूप से सहयोग रहा.