नवरात्रि में मांस-मछली व अंडे की दुकानों हो तत्काल पूर्ण रूप से बंद वेद नागर।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

पुरे जिले में कहीं भी मांसाहारी दुकानें खुले तो हेल्पलाइन 9999969132 पर सुचना दे।वेद नागर।
*आज गौ रक्षा हिन्दू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर ने दादरी तहसील में उपजिलाधिकारी को मुख्यमंत्री योगी के नाम ज्ञापन देकर नवरात्रों मे मांसाहारी दुकानों को बन्द कराने की मांग की वेद नागर ने कहा कि नवरात्रि हिन्दू समाज का अत्यंत पवित्र और सबसे बड़ा त्योहार है ओर सनातन की आस्था से जुड़ा पर्व है, जिसमें करोड़ों सनातनी श्रद्धालु माँ दुर्गा की आराधना करते हैं, व्रत रखते हैं तथा सात्विक जीवन का पालन करते हैं। इन पावन दिनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्राएँ करते हुए माँ की ज्योति लेकर अपने-अपने जिलों तक पहुँचते हैं।

ऐसे समय में पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण, पवित्रता और श्रद्धा का माहौल बनाए रखना अत्यंत आवश्यक होता है। वेद नागर ने कहा कि गौतमबुद्धनगर जिले समेत कई स्थानों पर नवरात्रि के दौरान भी मांस, मछली और अंडा आदि की दुकानों का खुलेआम संचालन होने से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएँ आहत होती हैं और पवित्र वातावरण प्रभावित होता है। नवरात्रि जैसे पावन पर्व के दौरान इस प्रकार की गतिविधियाँ सनातन समाज की भावनाओं के विपरीत हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।नवरात्रों में जिला प्रशासन ने दुकानों को पूर्ण रूप से बंद नहीं कराया तो गौ रक्षा हिन्दू दल दुकानें बंद करवायेगा वेद नागर ने मांग की है कि नवरात्रि के पूरे पर्वकाल में जिला गौतमबुद्धनगर तथा आसपास के क्षेत्रों में मांस, मछली और अंडा आदि की दुकानों को पूर्ण रूप से बंद कराने के लिए प्रशासन तत्काल आदेश जारी करे। साथ ही संबंधित विभागों को निर्देशित किया जाए कि नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए, जिससे क्षेत्र में शांति, सौहार्द और धार्मिक पवित्रता बनी रहे।वेद नागर ने कहा कि सनातन समाज को पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री जी नवरात्रि की पवित्रता और श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस विषय में आवश्यक और कठोर कदम उठाएंगे। कहीं भी मांसाहारी दुकानें खुली दिखायी दे तो गौ रक्षा हिन्दू दल ने हेल्पलाइन नंबर पर सुचित करे।









