डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों के क्रम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्यवाही।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने अभियान चलाकर विभिन्न स्थानों से 11 कुट्टू के आटे के नमूने जांच के लिए किए संग्रहित।
गौतम बुद्ध नगर 09 मार्च 2024
जनपद में कुट्टू के आटे के सेवन से फूड प्वाइजनिंग की शिकायत प्राप्त होने पर डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों के क्रम में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय अर्चना धीरान के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल के नेतृत्व में

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा अभियान चलाकर जनपद में विभिन्न स्थानों से कुट्टू के आटे के नमूने संग्रहित किए गए।
उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा जो कार्रवाई करते हुए नमूने संग्रहित किए गए हैं वह निम्नलिखित है

1- खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेहा द्वारा आर्यन रेजीडेंसी ब्वॉयज हॉस्टल ग्रेटर नोएडा से एक नमूना कुट्टू आटा की पूड़ी तथा एक कुट्टू आटा व ए पी जे स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर की कैंटीन से एक कुट्टू आटा रुद्राक्ष ब्रांड का नमूना संग्रहित किया गया।
2- राम नरेश द्वारा आर्यन रेजीडेंसी ब्वॉयज हॉस्टल से एक नमूना रिफाइंड सोयाबीन ऑइल, एक सैंपल आलू मटर सब्जी एवं एक नमूना साबूदाना खीर का लिया गया।
3- खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेनू सिंह द्वारा रेलवे रोड दादरी से एक नमूना कुट्टू के आटे का एवं एक नमूना रॉक सॉल्ट का लिया गया।

4- खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर पी गुप्ता द्वारा सेक्टर-49, स्थित शालू आटा चक्की से अभी-प्योर ब्रांड का कुट्टू का आटा का एक नमूना तथा सेक्टर-73 स्थित विवेक इंडस्ट्रीज से साबूत कुट्टू का नमूना संग्रहित किया गया।
5- खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल गुप्ता द्वारा पैक्ड कुट्टू का एक नमूना लिया गया है।
6- सीआरपीएफ रेजिडेंट्स द्वारा सूथियाना स्थित मंजू किरण स्टोर से उक्त कुट्टू आटा खरीदा गया था, जिसको सील कर दिया गया है।
7- शालू आटा चक्की सेक्टर-49 बरौला तथा विवेक इंडस्ट्रीज फैक्ट्री, सेक्टर-73, सरफाबाद को भी सील कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि इस प्रकार सम्पूर्ण कार्यवाही के दौरान कुल 11 नमूने लिए गए है, जिन्हे जांच हेतु राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। विभागीय अधिकारियों द्वारा अस्पताल जाकर पीड़ितों से मिलकर उनका हाल चाल लिया गया। सभी मरीजों की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है तथा सभी खतरे से बाहर है। सभी को अभी ऑब्जरवेशन पर रखा गया है।
सौजन्य से सूचना विभाग गौतम बुद्ध नगर।









