Blog

कविता सिरोही को मिला सचिव महिला कल्याण मेरठ जोन का दायित्व पूरी निष्ठा के साथ जोन टीम के साथ करूंगी कार्य–कविता सिरोही पब्लिक व प्रशासन के बीच का मजबूत पुल है अपराध निरोधक समिति-चेयरमैन

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

 

 

गाजियाबाद । उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के चेयरमैन डॉ0 उमेश शर्मा जी के द्वारा समिति की जोन इकाई- मेरठ जोन की बैठक ली गई। बैठक की अध्यक्षता मेरठ जोन महिला कल्याण की सचिव श्रीमती कविता सिरोही जी के द्वारा की गई,समिति के चेयरमैन डॉ0 उमेश शर्मा जी ने समिति के सभी सदस्यों को समिति के नियमों और कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुए कहा कि :- “अपराध से घृणा करो,अपराधी से नहीं”

और साथ ही साथ सभी नव नियुक्त सदस्यों को पहचान पत्र भी सौंपे।कार्यक्रम में विशेष रुप से प्रदेश संयुक्त श्री सचिव सौरभ गुप्ता , मंडल सचिव श्री मूलचंद शर्मा, श्री अनिल सिसोदिया जी,श्री राजेंद्र सिंह , श्रीमती मोनिका पंडिता जी, श्रीमती पूनम सिंह जी,

श्रीमती स्तुति गुप्ता,श्री योगेश जुयाल जी, श्री कुंवर पाल जी ,श्री अजेंद्र चौधरी जी, श्री आर बी सिंह जी सहित सभी अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button