नारी शक्ति के उत्थान से ही भारत फिर बनेगा सोने की चिड़िया, जेवर में गूंजा आत्मनिर्भरता का संदेश
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

उपरोक्त शब्द आज दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने जेवर स्थित प्रज्ञान पब्लिक स्कूल में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत एक महिला सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती गीता शाक्य जी उपस्थित रहीं। इस महिला सम्मेलन में बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भरता, स्वावलंबन और समाज में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया

इस मौके कर मुख्य अतिथि श्रीमती गीता शाक्य जी ने अपने संबोधन में कहा कि *“प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी महिलाओं के प्रति अत्यंत सजग और संवेदनशील हैं। उनके नेतृत्व में महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और स्वावलंबन के लिए अनेक योजनाएं प्रभावी रूप से लागू की गई हैं। आज प्रदेश की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं, यही ‘नारी शक्ति, राष्ट्र शक्ति’ का वास्तविक स्वरूप है।”

जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि *”प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश और देश की महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में नई पहचान बना रही हैं। आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा जब हमारी माताएं, बहनें और बेटियां आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। नारी शक्ति केवल परिवार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत आधारशिला है।”*
इस अवसर पर जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि *”भारत को फिर से “सोने की चिड़िया” बनाने का सपना तभी साकार होगा, जब देश की महिलाएं हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनें।”
जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने खादी के महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि *“खादी केवल वस्त्र नहीं, बल्कि स्वावलंबन और स्वदेशी का प्रतीक है। हमें खादी के माध्यम से अपने देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है।”
इस कार्यक्रम का संचालन जनपद गौतमबुद्धनगर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती रजनी तोमर ने किया।
इस मौके पर जेवर की ब्लॉक प्रमुख श्रीमति मुन्नी देवी पहाड़िया, नगर पंचायत जेवर के अध्यक्ष श्री नारायण महेश्वरी, मंडल अध्यक्ष जेवर श्री संजय रावत, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष श्रीमति लक्ष्मी, प्रधानाचार्या श्रीमति दीप्ति शर्मा, सतेन्द्र नागर आदि मौजूद रहे।









