थाना सूरजपुर पुलिस और लुटेरे बदमाशो के बीच मुठभेड़ के सम्बन्ध में-
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर
आज दिनांक 19.10.2024 को थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा मोजरबीयर गोलचक्कर के पास चेकिंग की जा रही थी तभी पुलिस टीम द्वारा तेज गति से आती एक बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल स्पलेंडर पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियो को रूकने का इशारा किया गया। जिसपर मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियो द्वारा फायरिंग करते हुए मोटरसाइकिल को तेजी से चलाते हुए भागने का प्रयास किया गया।

पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए की गयी जवाबी कार्रवाई में दोनो अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गये। घायल बदमाशो की पहचान 1.तपन मांझी पुत्र झारेश्वर मांझी 2.सपन मांझी पुत्र हरी पोदो मांझी निवासीगण सरकनिया, थाना एगरा, जिला पूर्वी मैदनीपुर, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध तमंचा .315 बोर मय दो जिंदा कारतूस एवं 02 खोखा कारतूस, चोरी/लूटे गये 31 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, तीन सैट ईयरबर्ड व संदिग्ध मोटरसाइकिल स्पलेंडर बरामद हुई है।

पूछताछ के दौरान बदमाशो द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा थाना सूरजपुर क्षेत्र में मोबाइल लूट व चोरी की 04 घटनाएं कारित की गयी है। अभियुक्तों से बरामद मोटरसाइकिल की जाँच की जा रही है। घायल बदमाशो को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है। दोनो अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है जो चोरी एवं लूट के मोबाइल फोन में ओ.टी.पी. जनरेट कर पीड़ित का पैसा भी ट्रांसफर कर लेते है। इनके आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।*









