Blog

दादरी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बालाजी एनक्लेव में सुबह बिजली की शिकायत दूर करने के लिए पोल पर चढ़कर कार्य करते समय अचानक बिजली का करंट आने से कार्य कर रहे संविदा कर्मचारी की मौत हो गई

सुंदरलाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

गुस्साए लोगों ने मृतक के शब को सड़क पर रखकर घंटों जाम रखा और उसके परिजनों को यथोचित सहायता की मांग की तीन-चार घंटे जाम लगे रहने के दौरान एडिशनल आरके गौतम तथा कई अन्य गणमान्य लोगों के आश्वासन के बाद जाम खोला गया।

मिली जानकारी के अनुसार जारचा का रहने वाला रवि पुत्र महिपाल 32 वर्ष धूम मानिकपुर में स्थित बिजली घर में कार्य कर अपना जीवन यापन कर रहा था सोमवार की सुबह को बालाजी कॉलोनी में बिजली की शिकायत ठीक करने के लिए वह गया था उसके कार्य करते समय अचानक बिजली का करंट दौड़ गया

जिस कारण वह काफी झुलस गया शोर शराबा सुनकर आसपास के लोगों उसे नजदीक के अस्पताल मैं ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया इस बात से गुस्साऐ लोगों ने मृतक केशव को सड़क पर रखकर दोनों साइड जाम लगा दिया और बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में बने बिजली घर में जाकर ताला जड़ दिया

और सड़क पर बैठकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा की मांग मांग करने लगे करीब 4 घंटे जाम लगाए रखा जिस कारण पुलिस ने ट्रैफिक का डायवर्सन किया और वहां पर फंसे वाहनों को भी वापस कर कर लोगों को अपने गंतव्य पर जाने के लिए सही रास्ता दिखाया काफी समय के बाद

एडिशनल डीसीपी आर के गौतम एवं राहुल जाटव नगर की अध्यक्ष गीता पंडित ने तथा कई अन्य लोगों ने समझा बूझाकर उचित मुआवजे को दिलाने की मांग को यथोचित बताते हुए

जाम को खुलवाया इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार भड़ाना से बात की तो उन्होंने बताया कि अभी तक कोई भी मुकदमा किसी के खिलाफ दर्ज नहीं किया गया है आगे जैसा भी होगा वैसा बता दिया जाएगा मृतक लाइनमैन के परिवार को विद्युत विभाग की तरफ से नगद ₹500000 एक परिवार को योग्यता

अनुसार नौकरी विभाग की तरफ से₹10 लाख का मुआवजे का ऐलान किया गया है जो भी दोषी होंगे जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी बेटा के गम में परिवार में मचा कोहराम समझा बुझाने के बाद 4 घंटे बाद खुला जाम

Related Articles

Back to top button