Blog

दादरी सरकारी अस्पताल में अव्यवस्थाएं उजागर, पर्ची बनवाने के लिए घंटों लंबी कतारें

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

 

दादरी सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर सामने आई है। मरीजों और उनके परिजनों को पर्ची बनवाने के लिए कई-कई घंटों तक लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि अस्पताल में पर्ची बनाने का कार्य प्रशिक्षित कंप्यूटर ऑपरेटरों के बजाय स्वीपर, वार्ड बॉय और डी-फार्मा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कर्मियों से कराया जा रहा है। इनमें से कई कर्मियों को कंप्यूटर पर कार्य करने का पर्याप्त अनुभव नहीं है, जिसके कारण पर्ची बनाने की प्रक्रिया बेहद धीमी हो गई है।

मरीजों का कहना है कि वे अपने जरूरी काम छोड़कर अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन यहां घंटों इंतजार के बाद भी उनका नंबर नहीं आ पाता। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और गंभीर मरीजों को खासतौर पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि अस्पताल में व्यवस्थाओं को तुरंत दुरुस्त किया जाए और पर्ची बनाने के लिए प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके।

Related Articles

Back to top button