Blog

श्री बालाजी ऐन्कलेव सैक्टर में वेद मंत्रों के साथ सम्पन्न हुआ होलिका दहन

सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

श्री बालाजी ऐन्कलेव सैक्टर दादरी में दिनांक 2 अप्रैल 2026 को सायं 8:00 बजे मंदिर प्रांगण में होलिका दहन कार्यक्रम श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सैक्टर के संरक्षक बलराज नागर एवं सैक्टर अध्यक्ष ओमवीर आर्य (एडवोकेट) द्वारा विधि-विधान से पूजन कर किया गया।

कॉलोनी के महंत विजय पंडित ने वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ होलिका दहन की पावन परंपरा को पूर्ण कराया। मंत्रोच्चारण की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर महंत विजय पंडित ने सभी सैक्टर वासियों की शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि होली का पर्व प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ शांतिपूर्वक मनाया जाए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सैक्टर वासियों ने सहभागिता की। प्रमुख रूप से अशोक वर्मा,राजकुमार आर्य, जिले भाटी, हंसराज जी, आदित्य शर्मा, कंछी वर्मा, किरणपाल नागर, सुरेश भगत, सुरेश (प्रिन्स रेडीमेड), महेंद्र कुमार (एडवोकेट), विनोद नागर, धर्मेंद्र नागर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
होलिका दहन के पश्चात सभी ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं और समाज में एकता एवं सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम का आयोजन सुव्यवस्थित एवं गरिमामय रहा, जिससे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा।

Related Articles

Back to top button