पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह की उपस्थिति में पुलिस लाईन्स, गौतमबुद्धनगर में 77वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर हुआ भव्य आयोजन एवं देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा भारतीय संविधान निर्माताओं के योगदान को याद करते हुए सभी नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई।
सुन्दर लाल शर्मा गौतम बुद्ध नगर

समारोह के मुख्य अतिथि माननीय श्री जसवंत सैनी राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास विभाग उ0प्र0 द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रैतिक परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया गया।

आज दिनांक 26.01.2026 को पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह की उपस्थिति में रिर्जव पुलिस लाईन्स, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के परेड ग्राउन्ड पर 77वां गणतन्त्र दिवस भव्यता एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि माननीय श्री जसवंत सैनी राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास विभाग उ0प्र0 द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

प्रथम परेड कमाण्डर सुश्री दीक्षा भोरिया सहायक पुलिस आयुक्त, द्वितीय परेड कमाण्डर श्री शकील अहमद सहायक पुलिस आयुक्त व तृतीय परेड कमाण्डर उ0नि0 श्री नेकराम सिंह के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रैतिक परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया गया।

पुलिस आयुक्त द्वारा उपस्थित सभी अधिकारीगण/कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर श्रीमती मेधा रूपम एवं अपर पुलिस आयुक्त डॉ. राजीव नारायण मिश्र (कानून एवं व्यवस्था), अपर पुलिस आयुक्त श्री अजय कुमार एवं समस्त पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त एवं अन्य कमिश्नरेट के अधिकारीगण के अतिरिक्त गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहें।
गणतन्त्र दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि महोदय एवं पुलिस आयुक्त, महोदया द्वारा कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में नियुक्त निम्नलिखित अधि0/कर्मचारीगणों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक, उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह व पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह प्रदान किया गया।









